फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से टीचर की मौत

Fri, 10 Jul 2015 12:02 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजी को स्कूल में छोड़कर अपने स्कूल जा रही स्कूटी सवार टीचर को कार ने टक्कर मार दी। टीचर की मौत हो गई। हादसा जगाधरी वर्कशाप रोड पर वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मेट्रो होटल के नजदीक हुआ। शिवपुरी-ए कॉलोनी निवासी मंजू शर्मा (38) औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में म्यूजिक टीचर थीं। मंजू वीरवार सुबह करीब आठ बजे अपनी भतीजी छवि को छोटी लाइन स्थित जीएनजी स्कूल में छोड़ने आई थी।
विज्ञापन


वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल में जा रही थी। इस दौरान जब वह मेट्रो होटल के पास जगाधरी वर्कशाप रोड पार करने लगी तो कार ने उसे टक्कर मार दी। टीचर स्कूटी से काफी ऊपर उछल गई और उसके बाद कार के बोनट पर गिरकर सड़क पर जा गिरी। सिर और शरीर के अन्य भागों में गहरी चोटें आईं।

कार चालक ने राहगीरों की मदद से टीचर को गाबा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें