फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार बचाने के लिए निकले बीच का रास्ता

Thu, 09 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को अतिथि अध्यापकों को हटाने के बजाय कोई रास्ता निकालना चाहिए, जिससे कि उनका रोजगार बचा रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में भी मैंने गेस्ट टीचरों का समर्थन किया था और बीच का रास्ता निकालने की बात कही थी।
विज्ञापन


वह देर शाम कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा के निवास पर पत्रकारों से बात कर रही थी। शैलजा ने कहा कि पिछले एक साल में केंद्र सरकार ने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया। एक साल सिर्फ नारे और खोखले स्लोगन ही सामने आए हैं। केंद्र सरकार अब तक जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। व्यापमं घोटले के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह काफी मामला गंभीर है और इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से करानी चाहिए। राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचती रहीं।

हालांकि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और मिलकर काम कर रहे हैं। सरस्वती नदी प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश सरकार की ओर से की घोषणाओं के बारे में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को इस क्षेत्र में लोगों के विकास के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने घाड़ क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में पापुलर उत्पादक किसान रो रहे हैं। इस सरकार के आने के बाद पापुलर के दाम लगातार गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें