फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार मां-बेटी की मौत, बिजनेसमैन चोटिल

Sat, 21 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। फरीदाबाद में फैमिली के साथ घर लौट रहे कार सवार शिवपुरी ए के बिजनेसमैन सचिन की पत्नी व उनकी एक वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बिजनेसमैन सचिन घायल हो गए। वहीं कार की पिछली सीट पर सो रहा चार साल का बेटा लक्ष्य बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

हादसा गुरुवार रात कुरुक्षेत्र सहारनपुर स्टेट हाईवे पर ईशोपुर के नजदीक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मां बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिवपुरी-ए कॉलोनी निवासी सचिन (27) का फरीदाबाद में सीमेंट की चादर बनाने की फैक्ट्री है। सचिन अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में ही रहते है, जबकि उसके माता व पिता शिवपुरी ए कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को सचिन अपनी पत्नी शिखा (25), एक साल की बेटी यशिका और चार साल के बेटे लक्ष्य के साथ अपनी कार में सवार होकर यमुनानगर आ रहा था।

कार सचिन चला रहा था, जबकि उसके साथ वाली सीट पर उसकी पत्नी शिखा बेटी यशिका को गोद में लिए बैठी हुई थी। बेटा लक्ष्य कार में पीछे सीट पर सोया हुआ था। जब उनकी कार कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर ईशोपुर गांव के पास पहुंचे तो वाहन को ओवरटेक करते समय कार की सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दंपति व बेटी घायल हो गई, जबकि लक्ष्य बाल बाल बच गया।

आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बिजनेसमैन सचिन की पत्नी शिखा को मृत घोषित किया। वहीं कुछ देर बाद यशिका ने भी दम तोड़ दिया। घायल सचिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मां से मिलने के लिए आ रहे थे :
सचिन शुक्रवार को अपनी परिवार के साथ अपने माता पिता से मिलने के लिए यमुनानगर आ रहे थे। लेकिन मां के पास पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। नन्हीं बच्ची यशिका तो अभी मां शब्द भी नहीं बोल पाती थी। वहीं बेटा लक्ष्य फरीदाबाद में ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। पत्नी व बेटी की मौत के बाद सचिन और बाकी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था।

वर्जन ::::::::::
ईशोपुर के नजदीक हुए हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में मां बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें