फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसीबी ः चैटबॉट पर मिलेगा हर सवाल का जवाब

Tue, 21 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं निरोधक ब्यूरो ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। ब्यूरो ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट सतर्क लॉच किया है। यह चैटबॉट लोगों को ब्यूरो की कार्य प्रणाली और भ्रष्टाचार निरोधक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी सरल एवं सुरक्षित माध्यम से उपलब्ध कराएगा। प्रवक्ता ने बताया कि आमजन अब भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी, शिकायत प्रक्रिया, ब्यूरो की भूमिका और संपर्क विवरण जैसी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। लोग सतर्क चैटबॉट से जुड़ने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट acb.haryana.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें