फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उप तहसील कार्यालय के कंप्यूटर रूम से एसी चोरी

Thu, 10 Oct 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। उप तहसील कार्यालय के कंप्यूटर रूम से सोमवार को विंडो एसी चोरी हो गया। नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी को केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें कंप्यूटर रूम में तैनात ऑपरेटर मनीत शर्मा सोमवार को कार्यालय में गया था। उसने मोबाइल पर बताया कि कम्प्यूटर रूम में लगा ब्लू स्टार कंपनी का विंडो एसी चोरी हो गया है। इस बारे पुलिस को शिकायत की। गौरतलब है कि तहसील कार्यालय परिसर में चौकीदार की व्यवस्था न होने के कारण यहां कई बार चोरियां हो चुकी है। तहसील परिसर की छत से पाइप और अन्य सामान चोरी होने के अलावा तहसीलदार की कोठी का गेट भी चोरी हो चुका है। उप खजाना कार्यालय से भी यूपीएस सिस्टम व दो बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। यही नहीं अर्जी नवीस के कार्यालय से एसी का सामान भी चोरी हो चुका है। इसके बावजूद यहां चौकीदार की तैनाती न किए जाने से यहां रखा राजस्व रिकार्ड भी असुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें