फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बल्लभगढ़ के लिए एसी बस सेवा शुरू

Thu, 01 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के लोगों के लिए रोडवेज से राहत की खबर है। यमुनानगर डिपो से फरीदाबाद रूट पर चल रही एसी बस सेवा में विस्तार कर दिया गया है। यह बस यमुनानगर से बल्लभगढ़ तक चलेगी। इसका यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 8:30 बजे का समय निर्धारित है।
विज्ञापन

रूट शुरू होने के साथ इस पर वातानुकूलित सफर की सुविधा पाकर यात्री खुश हैं। वहीं रोडवेज अफसरों की मानें तो यात्रियों का रुझान बढ़ने पर रूट पर बस सेवा बढ़ाई जा सकती है। यमुनानगर डिपो से फरीदाबाद के लिए एसी बस सेवा थी, लेकिन इस रूट को यमुनानगर से बल्लभगढ़ किए जाने की मांग होने लगी। इस पर यमुनानगर से बल्लभगढ़ के लिए एसी बस सेवा कर दी गई है। इस तरह रूट विस्तार से यमुनानगर-बल्लभगढ़ आने जाने के लिए सीधे वातानुकूलित सफर की सुविधा हो गई है। ड्यूटी इंस्पेक्टर कर्मचंद ने कहा कि यात्रियों के रूझान मुताबिक रूटों में बदलाव व विस्तार किया जाता है। इसी के तहत यमुनानगर डिपो से दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ व बल्लभगढ़ रूटों पर एसी बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें