फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-12 प्रतियोगिता आयुष के नाम

Wed, 13 Nov 2013 05:06 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. देवीलाल शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित 47वीं हरियाणा राज्य अंतर जिला और ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुषों और महिलाओं के एकल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। एकल मुकाबले में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया और अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। खिलाड़ियों के कोच और परिजनों ने मैच के दौरान उनकी खूब हौसला अफजाई की।

लड़कियों में रोहतक की नम्या चैंपियन
लड़कों की अंडर-12 प्रतियोगिता में रोहतक के आयुष ने फरीदाबाद के अभिष्ट को 11-01, 08-11, 11-0, 11-4 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। फरीदाबाद के क्रिश को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, लड़कियों की अंडर-12 में रोहतक की नम्या ने रोहतक की ही सुहाना सैनी को 11-3, 12-10, 11-9 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। तीसरा स्थान फरीदाबाद की त्रिषापाल को मिला।
विज्ञापन


अंतिम आठ में नीरज
अंडर-15 गर्ल्स में रोहतक की सुहाना सैनी ने फरीदाबाद की त्रिषापाल को 11-4, 11-7, 11-9 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं रोहतक की अजंलि को तीसरा स्थान मिला। लड़कों के अंडर-18 में सोनीपत के आयुष तायल ने गुड़गांव के पार्थ नरुला को सीधे सेटों में 11-3, 11-4, 11-8 से हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई। जबकि दूसरी ओर सोनीपत के नीरज मलिक ने पंचकूला के दिव्याकर को 11-0, 12-10, 11-1 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। सिरसा के सौरव वर्मा ने  गुड़गांव कार्तिकेय को 11-3, 11-3,11-5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। इसी तरह पारस मदान ने रोहतक के साहिल, गुड़गांव के विकास ने गुरमीत रोहतक को मात दी। गुड़गांव के इबितसम ने वासुदेव को, रोहतक के उमंग ने गुड़गांव के लक्ष्य को, गुड़गांव के आकाश ने सोनीपत के पंकज को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। वहीं, पुरुष एकल में सोनीपत के आयुष ने सिरसा के गणेश को 11-4, 11-3, 12-10 से हराया। इसी तरह दीपक मलिक फरीदाबाद ने विकास रोहतक को 11-8, 11-9, 11-6 से, सुनिल आहुजा सिरसा ने सौरव वर्मा सिरसा को 11-4, 11-6, 11-5 से, मोहित वर्मा सिरसा ने आकाश गुड़गांव को 11-3, 11-9, 8-11, 11-3,  आशीष गुड़गांव ने अंकित गुप्ता फरीदाबाद को 14-12, 11-5 , 9-11, 11-9, राजीव घई गुड़गांव ने सौरव रोहतक को 11-6, 11-8, 15-13 और सौरभ चक्रवर्ती गुड़गांव ने पारस सोनीपत को 11-4, 11-5, 11-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

मोहित अंतिम चार में
मोहित वर्मा सिरसा ने सुनील आहुजा सिरसा को 11-5, 11-7, 11-8, 11-6 से हराकर जहां अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं, आयुष तायल सोनीपत ने दीपक मलिक फ रीदाबाद 11-5, 13-15, 11-7, 11-7 से, राजीव घई गुड़गांव ने सौरभ चक्रवर्ती गुड़गांव को 11-7, 11-4, 4-11, 14-12, 1-11, 9-11, 11-8 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें