फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर के मॉडल स्कूल के आरव 100 मीटर दौड़ में प्रथम

Sat, 11 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्राइमरी विभाग की क्लस्टर व खंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान लड़कों की 100 मीटर दौड़ में व्यासपुर के मॉडल स्कूल के आरव राणा प्रथम स्थान पर रहे और बिहटा क्लस्टर के हार्दिक दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में व्यासपुर के मॉडल स्कूल के अनव प्रथम, विद्या बिहटा दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह लड़कों की 200 मीटर दौड़ में निहाल आस्था स्कूल ने पहला, चिराग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में त्रिशा बिहटा प्रथम तनवी बिहटा दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की 400 मीटर रेस में आरव माॅडल स्कूल ने पहला, राहुल मुगलवाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में हरप्रीत मॉडल स्कूल प्रथम, जश्न बिहटा ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों की ऊंची कूद में आरव राणा मॉडल स्कूल ने पहला, राहुल मुगलवाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की ऊंची कूद में नीशु बिहटा प्रथम, दीपांशी बिहटा ने दूसरा, लंबी कूद में नीशु बिहटा ने पहला, तन्वी बिहटा ने दूसरा, लड़कों की लंबी कूद में राहुल मुगलवाली प्रथम, अरविन मुगलवाली ने दूसरा, लड़कों की चार सौ मीटर बाधा दौड़ में क्लस्टर बिहटा प्रथम, मुगलवाली दूसरे, लड़कियों की बाधा दौड़ में माडल स्कूल व्यासपुर प्रथम बिहटा क्लस्टर दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक स्पर्धा में में समर बिहटा प्रथम, मुनिम बिहटा दूसरे स्थान पर रहा। कैरम बोर्ड लड़कों में लविस माॅडल स्कूल व्यासपुर प्रथम, पुलकित माॅडल स्कूल व्यासपुर दूसरे स्थान पर आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें