फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंड प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Sat, 11 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि , स्टाफ व आयोजक। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। शिक्षा विभाग की खंडस्तरीय अंडर-11 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसके बाद गांव स्यालबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद ठसका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रही खंड सरस्वतीनगर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय को पांच लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

जिप अध्यक्ष ने कहा कि खेलों को हमें अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए। खेलों में कभी हार-जीत को अपना लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए, बल्कि इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में खंड के कुल आठ क्लस्टर की टीमों ने भाग लिया। इसमें कबड्डी में सीआरसी गुंदियाना की टीम ने पहला स्थान पाया। वहीं, सीआरसी सारण की टीम दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राकेश मक्कड़ ने की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा गांव स्यालबा की सरपंच पूजा रानीपीएमश्री कलावड़ स्कूल के प्राचार्य सर्वोदय गोयल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारण प्राचार्य जयचंद, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर प्राचार्य वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें