फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लॉन टेनिस में आराध्या ने जीता रजत पदक

Sun, 20 Oct 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। लॉन टेनिस में एक बार फिर जगाधरी के श्रीनगर कॉलोनी की आराध्या टंडन ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक लेकर लौटी है। यह मुकाम आराध्या ने सोनीपत के ऋषिकुल विद्यापीठ में सीबीएसई नेशनल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स इवेंट में हासिल किया।
आराध्या के ताऊ एवं कोच ललित टंडन ने बताया कि प्रतियोगिता 14 से 17 अक्तूबर तक हुई। इसमें अलग-अलग राज्यों के करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के टीम, एकल व मिक्स डबल्स के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में यमुनानगर से सेक्रेड हार्ट स्कूल जगाधरी ने नॉर्थ जोन सीबीएसई टूर्नामेंट जीतकर अपनी जगह बनाई थी। स्कूल की लड़कियों की टीम ने भी अंडर 17 में टीम, एकल व मिक्स डबल्स के मुकाबले खेले।
विज्ञापन

टीम इवेंट में आन्या टंडन, आराध्य टंडन, हिताशी बत्रा व एंजेल त्यागी ने हिस्सा लिया। आराध्या टंडन ने अंडर- 17 मिक्स्ड डबल्स इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। आराध्या टंडन ने मिक्स डबल्स में इंदौर के मयंक को अपना जोड़ीदार बनाया। क्वार्टर फाइनल तक के अपने मुकाबले जीतने के बाद इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और सेमीफाइनल में उन्होंने चरण व सलोनी की टीम को 3-0 से हराया। फाइनल मुकाबला कौस्तुभ व मिशिका से हुआ, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। जिससे आराध्या व मयंक को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

आराध्या टंडन सेक्रेड हार्ट स्कूल जगाधरी की आठवीं क्लास की छात्रा है। यमुनानगर वापस पहुंचने पर आराध्या को प्रिंसिपल सिस्टर जसीना ने सम्मानित किया। आराध्या की उपलब्धि की सराहना कर भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। जगाधरी क्लब के प्रधान व्यास गोयल, सचिव महेंद्र बजाज, कोषाध्यक्ष उमेश उप्पल व खेल सचिव संदीप गुप्ता ने भी आराध्या व उसके परिवार को बधाई दी। साथ ही भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें