फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीपीपी में त्रुटियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का बेमियादी अनशन

Wed, 01 Mar 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पीपीपी में दर्ज गलत आय के कारण बीपीएल कार्ड रद्द कर दिए हैं, जिससे लोगों को मिलने वाला सरकारी राशन बंद हो गया है। इसके विरोध में एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। आप का अनशन नगर निगम गेट पर चल रहा है।
पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब तक गरीब के घर राशन नहीं पहुंचेगा अनशन जारी रहेगा। डेढ़ महीने के प्रयास के बाद भी नगर निगम पीपीपी में गलत दर्ज आय ठीक नहीं कर रहा है। इससे लोगों को राशन के साथ पेंशन मिलना बंद हो गई है। इसके विरोध में आप के पूर्व जिला संगठन मंत्री दिलीप दड़वा व पूर्व जिला प्रवक्ता कुलविंद्र राणा अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। कुलविंद्र राणा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज करके गरीबों से सरकार ने उनका हक छीन लिया है। प्रदेश के 962742 बीपीएल राशन रद्द कर दिए गए हैं। यह लोग गरीब, मजदूर व लाचार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक राणा ने कहा कि आप ने इसे लेकर सरकार व प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं अनुराधा शर्मा व रुक्मणि कश्यप ने कहा कि सरकार गरीबों से अन्याय कर रही है। पूर्व जिला चेयरमैन सुशील जैन ने कहा कि सरकार के रवैये के चलते आप कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठें हैं। नेता सुभाष कांबोज ने कहा मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान रिंकू शर्मा, अधिवक्ता अजय शर्मा, अश्वनी चौधरी, सुरिंद्र पंवार, गगनदीप, राहुल भान, विकास जैन, पटमल खान, राजेंद्र कांबोज, मन्नी, मनीष आदि पस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें