फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक पर डंडों से हमला

Sun, 09 Jun 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। तेवर गांव के ताहिर ने दो लोगों पर रंजिशन हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी बना बहादुर के तासीम व फरमान को के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ताहिर ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्राली पर किराये का काम करता है। ईद के त्योहार पर फरमान व तासीम खान बाइक पर बार-बार उसकी गली में चक्कर लगा रहे थे। उसने रोक कर पूछा तो दोनों बहस करने लगे। गांव में इस बात को लेकर पंचायत हुई और फरमान व तासीम खान ने पंचायत में माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जून की शाम वह बाइक पर अपने भाई जमील को मिलने रत्तुवाला गया था। इसी दौरान फरमान व तासीम के साथ आए पांच-छह लड़कों ने ताहिर का रास्ता रोककर डंडों से उस पर हमला कर दिया। भाई जमील वहां पहुंचा तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। एसएचओ अनिल राणा ने बताया केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें