फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की हत्या, जन्मदिन के दिन मिला शव

विज्ञापन
 शव से कुछ ही दूरी पर मिले जूते को कब्जे में लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाड़ी माजरा तीर्थ नगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास रविवार सुबह 21 वर्षीय राजीव निवासी शंकरपुरी कॉलोनी का शव मिला। राजीव पिछले दो दिनों से घर से लापता था। रविवार को ही उसका जन्मदिन था। घटनास्थल की परिस्थितियां हत्या की ओर संकेत कर रही हैं। वह गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए गया था।

पुलिस के अनुसार राजीव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और बाहर से चिपकाने वाला पदार्थ लगाया गया था, जिससे आशंका है कि उसे चिल्लाने या विरोध करने से रोकने का प्रयास किया गया। गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जो गला दबाकर हत्या किए जाने की संभावना को मजबूत करते हैं। घटनास्थल से एक महिला का दुपट्टा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर राजीव का एक जूता भी मिला। जूते और शव के बीच की दूरी को देखते हुए पुलिस संघर्ष की संभावना से भी इन्कार नहीं कर रही। सूचना मिलने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी, सीआईए और सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके को सील कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।मृतक की मां ज्योति के अनुसार राजीव दो दिन पहले घर से निकला था और नहीं लौटा। परिवार का कहना है कि वह स्नेहा नाम की युवती से बातचीत करता था और उसी से मिलने गया था।

परिजनों ने बताया कि राजीव ने अपनी छाती पर स्नेहा के नाम का टैटू भी गुदवाया हुआ था। परिवार का दावा है कि जब उन्होंने स्नेहा से संपर्क किया तो उसने बताया कि राजीव उससे मिलने आया था। बताया जा रहा है जहां राजीव का शव मिला, उसके आसपास स्नेहा का घर भी है। परिजनों का आरोप है कि स्नेहा का लंबे समय से अमित नामक युवक के साथ संबंध था। उनका कहना है कि अमित ने पहले भी राजीव को स्नेहा से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

परिवार ने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के चलते साजिश रची गई। हालांकि पुलिस ने अभी किसी को नामजद नहीं किया है और सभी पहलुओं क जांच की बात कही है। वहीं राजीव के बड़े भाई ने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से एक डीजे की दुकान पर काम कर रहा था और परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। तीन भाइयों और एक बहन में वह दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और अन्य संभावित आपराधिक एंगल से जांच कर रही है। रेलवे लाइन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि राजीव की अंतिम गतिविधियों का पता लगाया जा सके। जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो चुकी है और परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम के बाद होगी ताकि सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 शव से कुछ ही दूरी पर मिले जूते को कब्जे में लेती पुलिस। संवाद

 शव से कुछ ही दूरी पर मिले जूते को कब्जे में लेती पुलिस। संवाद

 शव से कुछ ही दूरी पर मिले जूते को कब्जे में लेती पुलिस। संवाद

 शव से कुछ ही दूरी पर मिले जूते को कब्जे में लेती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें