फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुबई से चार महीने पहले लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 01 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दीपक। फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव नैनावाली स्थित पॉल्ट्री फार्म में करनाल के गांव बैरसाल निवासी दीपक (26) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दीपक दुबई से चार माह ही पहले लौटा था। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के मुताबिक दुबई से आने के बाद वह परेशान था, जिसके बारे में उसने किसी से कुछ नहीं बताया। दीपक नैनावाली के पॉल्ट्री फार्म में 22 सितंबर को नौकरी पर लगा था, जहां वीरवार दोपहर वह अंदर से बंद किए कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। साथी कर्मियों ने खिड़की से उसे लटका देख पॉल्ट्री फार्म के मालिक व पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को वीरवार शाम चार बजे सूचना मिली कि गांव नैनीवाल स्थित पोल्ट्री फार्म में युवक का शव फंदे पर लटका है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दोपहर में पॉल्ट्री फार्म से खाना खाने कमरे में गए थे। साथ में दीपक भी था। सभी कर्मी खाना खाने के बाद पॉल्ट्री फार्म पर लौट गए, पर दीपक कमरे में ही रुक गया। दोपहर साढ़े तीन बजे तक दीपक पॉल्ट्री फार्म पर नहीं आया तो उसे साथियों ने फोन किया, पर उसने कॉल नहीं उठाया। तब कर्मचारी उसके कमरे में गए। कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी। तब खिड़की में एक सुराख से अंदर देखा तो दीपक पंखे पर लगे फंदे पर लटका था। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई।
परिजन बोले, दीपक ने नहीं बताई थी परेशानी

दीपक के मौसा बंटी कुमार ने बताया कि दीपक दुबई में करीब डेढ़ साल से एक कंपनी में काम करता था, जहां से वह चार माह पहले भारत लौटा था। न दुबई से आने के बाद से दीपक परेशान रहने लगा था। दीपक 22 सितंबर से गांव नैनावाली स्थित पॉल्ट्री फार्म पर काम कर रहा थ। कंपनी की ओर से पॉल्ट्री फार्म के साथ ही गांव में कमरा दिया गया था, जहां उसने आत्महत्या की। उसने ऐसा किस वजह से किया, यह स्पष्ट नहीं है। उसने अपनी मानसिक परेशानी के बारे में भी परिजनों को कभी कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों की ओर से केवल यह बताया गया है कि दुबई से आने के बाद दीपक परेशान रहता था। पुलिस आत्महत्या की वजह पता कर रही है।

- प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी, थाना प्रतापनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें