यमुनानगर। थाना सेक्टर-17 क्षेत्र के हिंदू कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित फैक्टरी से 180 किलो तांबे तार चोरी कर ली गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में फैक्टरी संचालक अंकुश कोहली ने बताया कि चोरी की घटना एक नवंबर की तड़के हुई। इसकी सूचना फैक्टरी के कर्मियों से मिली, तब मौके पर पाया कि 180 किलो तांबे का चोरी है। संवाद
बस स्टैंड पर चुराया महिला का मंगलसूत्र
साढौरा। बस स्टैंड साढौरा पर महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। घटना एक नवंबर की सुबह करीब 11 बजे की है। इसमें महिला की शिकायत पर साढौरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में कल्याणपुर अंटारी निवासी सपना ने बताया कि वह एक नवंबर को रिश्तेदारी में जा रही थी। इस दौरान साढौरा बस स्टैंड पहुंची तो यहां करीब 11 बजे कोई उसका मंगलसूत्र चोरी कर ले गया। मंगलसूत्र पांच ग्राम सोने का था। बाद में इस बारे में शिकायत पुलिस को दी। पुलिस का कहना केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद