फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

Sat, 04 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के हमीदा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने आनंद कॉलोनी निवासी विक्रांत पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी बहनों की भी पिटाई की। घायल विक्रांत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके हाथ पर चाकू लगने के कारण टांके लगाने पड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्रांत ने बताया कि वीरवार सुबह वह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। उसी समय उसकी बहन पास के मंदिर में सेवा के लिए जा रही थी। जैसे ही वह मंदिर के नजदीक पहुंचा, वहां पहले से मौजूद आशिफ उर्फ पांची ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी अपने भांजे से जुड़े एक पुराने मामले को लेकर उससे रंजिश रखता था। विक्रांत के अनुसार, इसी रंजिश के चलते आशिफ ने अपने कपड़ों से दो चाकू निकाल लिए और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार से वह हाथ और कमर में गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर उसकी बहनें मौके पर पहुंचीं और उसे बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान आरोपी का साथी साहिल भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी विक्रांत के साथ हाथापाई की।
घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी विक्रांत को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ पर टांके लगाए। उधर, मामले के जचि अधिकारी अनिल कुमार का कहना है मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें