फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुखार से पीड़ित युवक की मौत, विभाग जांच में जुटा

Wed, 30 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। खंड के गांव अराइयांवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक लंबे समय से बुखार से पीड़ित था। वहीं परिजन इसे डेंगू से मौत बता रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
प्रतापनगर एसएमओ के अनुसार जांच के बाद ही कुछ बता सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले से लगातार गांव का दौरा कर सैंपल लेकर लोगों को दवाइयां दे रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 72 घरों में जाकर निरीक्षण किया। जहां पर 17 ब्लड सैंपल लिए गए। जिनमें से आठ कार्ड मलेरिया के बनाए गए और छह कार्ड डेंगू के बनाए गए जो कि सभी नेगेटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र ने बताया कि वायरल बुखार के चलते इन दिनों बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सावधानी रखने से सभी बीमारियों से बचा जा सकता है। अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें,पानी इकट्ठा न होने दे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत को फागिंग करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें