यमुनानगर। निजी स्कूल वैन ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
शिकायत में सुघ माजरी गांव निवासी आफताब ने बताया कि अपने चचेरे भाई 30 वर्षीय अरमान के साथ बाइक पर जगाधरी जा रहे थे। लौटते गांव के पास पहुंचे। यहां सड़क किनारे बाइक को खड़ी कर वह पास ही सैलून पर चला गया।
अरमान बाइक के पास खड़ा रहा। इतने में ही अमादलपुर की तरफ से बच्चों को छोड़कर खाली स्कूल वैन आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक व उसके पास खड़े भाई अरमान को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद