फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में युवक की गई जान

Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। निजी स्कूल वैन ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायत में सुघ माजरी गांव निवासी आफताब ने बताया कि अपने चचेरे भाई 30 वर्षीय अरमान के साथ बाइक पर जगाधरी जा रहे थे। लौटते गांव के पास पहुंचे। यहां सड़क किनारे बाइक को खड़ी कर वह पास ही सैलून पर चला गया।
विज्ञापन

अरमान बाइक के पास खड़ा रहा। इतने में ही अमादलपुर की तरफ से बच्चों को छोड़कर खाली स्कूल वैन आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक व उसके पास खड़े भाई अरमान को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें