यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में फैक्टरी में काम करने जा रहे 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिकायतकर्ता सूबे सिंह निवासी गांव चुहड़पुर खुर्द, थाना छछरौली ने पुलिस को बताया कि वह मानकपुर स्थित योर्क फैक्टरी में काम करता है, उसके साथ उसका भतीजा दिपांशु भी काम करता था। मंगलवार की सायं धर्म पब्लिक स्कूल के पास एक अन्य बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद