फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोम नदी में डूबा युवक, धक्का देकर डुबोने का आरोप

Wed, 14 Aug 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में सोम नदी किनारे पार्टी कर रहे न्यू हमीदा कॉलोनी के तीन दोस्तों में से एक पानी के बहाव में बह गया। दोस्तों का कहना है कि पानी में बोतल को पकड़ने के लिए वह पानी में उतरा तो तेज बहाव के चलते बह गया। परिजनों ने उसके दोनों दोस्तों पर नदी में धक्का देकर डुबोने का आरोप लगाया है। बूड़िया थाना पुलिस ने नदी में डूबे न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी हर्ष के जीजा सोनू की शिकायत पर उसके दोनों दोस्तों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
युवक के नदी में डूबने की सूचना पर बूड़िया थाना पुलिस ने एसडीआरएफ टीम हरियाणा के जवानों के साथ नदी में रेस्क्यू किया। देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम युवक का पता लगाने में कामयाब नहीं हो पाई। गधौली कॉलोनी निवासी सोनू ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी पूजा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी की छह बहने हैं और 24 वर्षीय इकलौता भाई हर्ष था।
विज्ञापन

सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके गया था। तभी वहां पर कॉलोनी का ही गोकुल कई लोगों के साथ घर पर आया। उसने बताया कि हर्ष के फोन से न्यू हमीदा कॉलोनी के ही ध्रुव सेठ ने फोन किया। ध्रुव ने बताया कि वह, हर्ष और न्यू हमीदा का ही सुखविंद्र खाने पीने के लिए कार में बूड़िया क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में सोम नदी के पास आए थे। यहां वे नदी किनारे बैठकर शराब पी रहे थे।
इसी दौरान एक बोतल पीछे से नदी के बह कर आई। हर्ष पानी में बहती बोतल को पकड़ने के लिए नजी में उतरा। पानी का तेज बहाव था। तेज बहाव के कारण हर्ष नदी में बह गया। फोन पर यह बात सुनते ही वह अपनी सास कृष्णा रानी व अन्य कॉलोनी के लोगों के साथ फतेहगढ़ नहर पुल के पास पहुंचा। मौके पर उन्हें ध्रुव व सुखविंद्र मिले। उन्होंने बताया कि हर्ष नदी के पानी में डूब गया है। उसका साला हर्ष तैरना नहीं जानता था।
आरोप है कि उसके साले हर्ष को ध्रुव सेठ व उसके साथी सुखविंद्र सिंह ने नदी में धक्का दिया है। इससे वह नदी में डूब गया। सोनू ने बताया कि उसके साले हर्ष की बाइक ध्रुव सेठ ने गिरी रखवा रखी थी। ध्रुव व हर्ष का आपस में लेन देन भी था। आरोप है कि उसी लेन देन की वजह से ध्रुव सेठ व सुखविंद्र ने उसके साले हर्ष को पानी में धक्का दिया और डूबो कर मार दिया है। इस शिकायत पर बूड़िया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सात बहनों का इकलौता भाई था हर्ष
न्यू हमीदा कॉलोनी हर्ष सात बहनों का इकलौता भाई था। वह शहर में ही कार असेसरी का काम करता था। हर्ष के पिता जगदीश लाल की एक साल पहले ही मौत हो गई थी। हर्ष बहनों में सबसे छोटा था। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार में अब हर्ष और उसकी मां कृष्णा रानी है। हर्ष के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही सभी बहनों घर पर पहुंच गई। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



युवक के नदी में डूबने की सूचना पर वह मौके पर गए थे। नहर में डूबे युवक के जीजा के बयान दर्ज किए। उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपी युवकों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। युवकों से पूछताछ की गई। एसडीआरएफ की टीम की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। - जसबीर सिंह, थाना प्रभारी बूड़िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें