यमुनानगर। दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हो गई। थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय विकास भाटिया निवासी गांव खेड़ा खुर्द के रूप में हुई है। शिकायत में हरिओम भाटिया ने बताया कि वह शनिवार शाम अपने भतीजे विकास के साथ बाइक पर ऊंचा चंदना रोड स्थित जियो ऑफिस गया था। लौटते पशु अस्पताल के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे विकास सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल विकास को सरस्वती नगर अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में विकास की मृत्यु हो गई। संवाद