फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी बाली

Mon, 22 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बाइक सवार दो बदमाश शनिवार देर शाम महिला से सोने की बाली झपटकर भाग गए। थाना शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में ईस्ट भाटिया नगर निवासी बबली बंसल ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब पांच बजे शास्त्री कॉलोनी में अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने गई थी। लौटते समय शिव चौक ईस्ट भाटिया नगर के पास पीछे से टीवीएस बाइक पर सवार दो युवक आए।पीछे बैठे युवक ने दाहिने कान से सोने की बाली झपटकर भाग गए। जांच अधिकारी किरण चंद ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें