फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की गई जान

Tue, 25 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। व्यासपुर क्षेत्र के रुलाहेड़ी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के ममेरे भाई ने थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
हादसा रविवार देर शाम को हुआ। व्यासपुर क्षेत्र के मुगलवाली निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। रविवार शाम को करीब 06.40 बजे वह अपने मामा के लड़के मांगेराम के साथ रूलाहेड़ी जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप रूलाहेड़ी के पास पहुंचा तआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली आई और सीधी टक्कर मांगेराम की बाइक में मार दी। इससे वह घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़ कर भाग गया। इसके बाद उन्होंने मांगेराम को सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें