फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 25 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। तलाकौर रोड पर गांव सबलपुर के पास अज्ञात कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। थाना छप्पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मलिकपुर नानु सिंह निवासी विवेक ने शिकायत में बताया कि उसका परिचित गांव पिंजौरा निवासी 36 वर्षीय जसविंद्र सिंह शुक्रवार शाम गांव सबलपुर अड्डे पर आया था। लौटते समय राहुल स्टील वेल्डिंग वर्क्स सबलपुर के पास कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागगया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जसविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें