फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करंट लगने से युवक की गई जान

Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीजे बंद करते समय हाइटेंशन लाइन से करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डीजे संचालक पर लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हादसा शहर थाना क्षेत्र के हमीदा कॉलोनी में हुआ। आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी बीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ट्रक चालक है। उसके तीन बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा वंश रणजीत सिंह उर्फ सोने के पास डीजे बजाने का काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार को उनके पड़ोस में राममेहर के पुत्र आदर्श की शादी थी। रात को डीजे बजाया जा रहा था। देर रात को करीब साढ़े 11 बजे डीजे बंद कर दिया गया। इसी बीच वंश को तार निकालने के लिए कहा। वह तार निकालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में अपा गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद वंश को तुरंत ही शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वंश के साथ काम करने वाले विशाल ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, परिजनों ने डीजे संचालक रणजीत पर लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बयान के आधार पर रणजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईओ जसवंत सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें