फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान

Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों की आशंका के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कलानौर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर शाम एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त यूपी के पठेड़ निवासी 27 वर्षीय शुभम के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक शुभम यमुनानगर के देवधर गांव में अपनी मौसी के पास करता था और फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह बुधवार की शाम अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों से भी जानकारी ली थी। दोस्तों ने बताया था कि वह घर चला गया था। बाद में उसका शव कलानौर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिजनों ने साजिश की आशंका जाहिर की है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में ट्रेन के चालक से भी बात हुई है। उसने भी बताया है कि युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों की आशंका के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें