फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दोस्तों संग तालाब में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

Mon, 20 May 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। इब्राहिमपुर गांव में युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। युवक दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। तुरंत गोताखोरों को युवक की तलाश में उतारा। गोताखोरों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।
इब्राहिमपुर गांव निवासी 19 वर्षीय जीशान दोस्तों के साथ रविवार दोपहर करीब 11 बजे गांव के पास बने तालाब में नहाने गया था। तालाब में नहाते समय जीशान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि उसके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव तालाब से बाहर निकाला। तालाब गहरा होने से गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जीशान के डूबने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। तालाब के आसपास सैकड़ों लोगों के अलावा महिलाएं भी इकट्ठा हो गई। युवक की मौत से गांव में गम का माहौल है। उसके साथ नहाने गए दोस्त भी गमजदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें