फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाके पर तमंचे के साथ एक युवक काबू

Tue, 25 Mar 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। पुलिस ने एक युवक को नाके पर चेकिंग के दौरान काबू किया है। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। एसएचओ थाना सदर जगाधरी तरसेम सिंह ने बताया कि कचरा प्लांट कैल पर वाहन चेकिंग के लिए नाकाबंदी की गई है। नाकाबंदी के दौरान एक युवक बिना नंबर की बाइक पर गांव कैल की तरफ से आया। जिसे रोक कर उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम फुरकान निवासी गांव अमादलपुर बताया। युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा मिला। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें