फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पांसरा रेलवे फाटक के पास ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ियों के अलग ट्रैक) के ट्रैक पर बुधवार सुबह युवक-युवती एक साथ मालगाड़ी के आगे कूद गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ताजकपुर स्थित जगराम प्लाईवुड फैक्ट्री में साथ काम करते थे। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के लोकादड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय कन्हैया कुमार और युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गंगोह के मुबारकपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आरती के तौर पर हुई। कन्हैया की बुआ बेबी अपने पति रमेश के साथ हमीदा में रहती है। करीब पांच-छह साल से कन्हैया बुआ के घर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन

कुछ समय से वह जगराम प्लाईवुड फैक्ट्री में ड्रायर पर बतौर मुंशी काम कर रहा था। उसकी ड्यूटी रात में थी। रोजाना सुबह वह नौ बजे तक घर पर लौट आता था। वहीं आरती अपने पिता कृष्ण सिंह व मां के साथ रूप नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। आरती की ड्यूटी सुबह से शाम तक होती थी। बुधवार सुबह वह करीब पौने आठ बजे घर से फैक्ट्री के लिए निकली थी।

बुधवार सुबह 10 बजे तक जब कन्हैया घर नहीं लौटा तो फूफा रमेश ने उसके मोबाइल पर फोन किया, परंतु वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद उन्होंने फैक्ट्री में फोन करके पूछा तो पता चला कि कन्हैया तो सुबह ही घर के लिए निकल गया था। इस पर परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। तभी किसी ने उन्हें बताया कि पांसरा फाटक के पास मालगाड़ियों के लिए बने नए रेलवे ट्रैक पर किसी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत युवक की पहचान कन्हैया के तौर पर की। वहीं पर एक युवती का भी शव पड़ा था। युवती का शव ट्रेन की टक्कर से क्षत-विक्षत हो चुका था। मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने युवती की पहचान आरती के तौर पर की और उसके परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिता बोला - बेटी के लिए खाना लेकर जा रहा था

मृतका आरती के पिता कृष्ण सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रोजाना पौने आठ बजे फैक्ट्री जाती थी। वह रोजाना एक्टिवा पर जाती थी। मंगलवार को एक्टिवा खराब हो गई थी। बुधवार सुबह जब वह फैक्ट्री के लिए निकली तो कह कर गई थी कि उसका खाना फैक्ट्री में ही ले आना। वह उसका टिफिन लेकर फैक्ट्री गया था। वहां पता चला कि बेटी तो पहुंची ही नहीं है। आरती की मां दिव्यांग है और एक छोटा भाई है।
विज्ञापन

दोनों एक साथ ट्रेन के आगे कूदे : जीआरपी

जीआरपी के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर अभी शुरू नहीं हुआ है। इस पर मालगाड़ियों का ट्रायल चल रहा है। नए ट्रैक पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी सहारनपुर से अंबाला की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने जीआरपी थाने में सूचना दी थी कि एक युवक व युवती एक साथ ट्रेन के आगे कूद गए हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें