फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मोबाइल खरीदने आई महिला ने चुराया आईफोन

Tue, 07 Apr 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान से महंगा आईफोन लेकर फरार हो गई। गांधीनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुरा कॉलोनी निवासी राजन ने बताया कि उसकी फ्रेंड्स कॉलोनी में स्वामी ट्रेडर्स नाम से मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार दोपहर एक महिला मुंह पर मास्क लगाकर दुकान पर पहुंची और उसने आईफोन 17 प्रो-मैक्स दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसे मोबाइल दिखाया, जिसके बाद महिला काफी देर तक फोन को देखती रही और बातचीत के दौरान कहा कि वह कुछ पैसे नकद और कुछ ऑनलाइन भुगतान करेगी। इसी बीच महिला ने मौका पाकर असली आईफोन की जगह एक चाइनीज मोबाइल रख दिया। कुछ देर बाद वह यह कहकर बाहर चली गई कि वह कार से पैसे लेकर आ रही है, लेकिन वापस नहीं लौटी। शक होने पर दुकानदार ने फोन चेक किया तो ठगी का पता चला। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें