फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश में घर की छत ढहने से महिला दबी

Wed, 25 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मंगलवार को भी अच्छी बारिश हुई। चूना भट्ठी के नजदीक सौंधी मोहल्ला में बारिश की वजह से एक मकान के कमरे की छत ढहने से नीचे दब कर महिला वीना रानी घायल हो गई। उसका पति रणबीर सिंह बाल-बाल बच गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जिला सचिवालय के बाहर और जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लाल ढांग के पास भारी भरकम पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। जिससे हाईवे पर कई घंटे जाम लगा रहा।

सौंधी मोहल्ला निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उसके पास दो कमरे हैं जो पुराने होने की वजह से काफी जर्जर हो चुके हैं। एक कमरे में उसका बेटा, बहू व उनके बच्चे सोए हुए थे, जबकि दूसरे कमरे में वह अपनी पत्नी वीना रानी के साथ सोया हुआ था। मंगलवार तड़के पांच बजे पत्नी पेशाब करने के लिए उठी थी। वह दोबारा फिर चारपाई पर लेट गई।
विज्ञापन

तड़के में हुई बारिश की वजह से कुछ ही देर में उसके एक कमरे की छत ढह गई। जिससे पत्नी मलबे के नीचे दब गई, वह हादसे में बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोट आई। उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग भी वहां पर पहुंचे। सभी ने मिलकर वीना को मलबे के नीचे बाहर निकाला। उसे जिला नागरिक अस्पताल मेंभर्ती किया गया गया है।
एक कमरे की छत ढहने से दूसरे कमरे की छत का भी कुछ हिस्सा गिर गया। रणधीर सिंह ने बताया कि वह बहुत गरीब परिवार से है। बीपीएल परिवार होने के बावजूद उसे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उसने कई बार पक्के घर के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से जाम रहा हाईवे
जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर कलेसर में लाल ढांग के नजदीक भारी भरकम पेड़ टूट कर गिर गया। इससे हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में वन कर्मचारियों ने पेड़ को काट कर वहां से हटाया। इसी तरह जिला सचिवालय के बाहर सड़क किनारे खड़ा पेड़ बारिश में जड़ से उखड़ कर सड़क पर गिर गया। आधी सड़क से ही वाहन चालक आना जाना करते रहे। वहीं व्यासपुर में जगाधरी स्टेट हाईवे पर पुराना पेट्रोल पंप व वीटा मिल्क प्लांट के पास सड़क पर पानी भरने से वाहन चालक काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें