फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में महिला व मजदूर की मौत, एक घायल

Tue, 16 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतक अजय के परिजन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दो स्थानों पर सड़क हादसे हुए। हादसों में एक महिला और एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं मृतक महिला का बेटा घायल हो गया। मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
रामखेड़ी गांव की रहने वाली शीला देवी अपने बेटे प्रदीप के साथ बाइक पर शादी समारोह से लौट रही थी। गांव बीलपुरा गांव के पास प्रदीप ट्रक को ओवरटेक करने लगा। प्रदीप के अनसुार इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार कार आई, जिस कारण उसकी बाइक का अनियंत्रित हो गई। इससे वह और उसकी मां सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

सड़क पर गिरने से उसकी मां शीला के सिर पर गहरी चोट आई और वह बेसुध हो गईं। वहीं उसकी टांग पर चोट लगी। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। हादसे में शीला की मौत सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव में लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शीला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
वहीं बाइक से घर लौट रहे गांव टापू कमालपुर निवासी अजय की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना अज्ञात वाहन के साथ हुई है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के मौसी के लड़के कैलाश ने बताया कि अजय मजदूरी का कार्य करता है। वह शाम को अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। कलानौर के पास किसी अज्ञात वाहन से उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय बाइक समेत सड़क पर गिकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पहुंची और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतक अजय के परिजन। संवाद- फोटो : 1

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे मृतक अजय के परिजन। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें