फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब तेजली खेल परिसर में नहीं जाएगा नाले का पानी

Tue, 16 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कीर्ति नगर में नाले का निरीक्षण करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर के वार्ड नंबर नौ में कीर्ति नगर के नाले का पानी ऑवरफ्लो होकर अब तेजली खेल परिसर में नहीं जाएगा। समस्या के समाधान के लिए सोमवार को मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम अधिकारियों के साथ नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पानी निकासी का स्थाई समाधान कराने के निर्देश दिए।

मेयर ने हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल व जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता से बातचीत की।मेयर ने जुयाल व शिल्पा के साथ तेजली खेल परिसर का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेयर सुमन बहमनी के समक्ष खेल परिसर में जा रहे नाले के पानी की समस्या की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


मेयर बहमनी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कीर्ति नगर व तेजली खेल परिसर के पास सीवरेज लाइन की मशीन द्वारा सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि सीवरेज ब्लॉक होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। नगर निगम अभियंता शाखा के निगम अभियंता मृणाल जायसवाल ने बताया कि यहां पानी निकासी के स्थाई समाधान के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।

जल्द ही टेंडर अलॉट कर पाइप लाइन डाली जाएगी। इससे नाले ऑवरफ्लो होकर परिसर में गंदा पानी जाने की समस्या नहीं रहेगा। साथ ही क्षेत्र में भी जलभराव की कोई समस्या नहीं होगी। मेयर ने अधिकारियों को नगर निगम क्षेत्र की सभी सीवरेज लाइनों को दुरुस्त करने और उसकी सही ढंग से सफाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को सीवरेज में जा रहे नालों पर जाल लगाने और क्षतिग्रस्त नालों को भी दुरुस्त करने के लिए कहा। इस मौके पर सीएसआई अनिल नैन, एसडीओ सन्नी सिंह, जेई अजय कुमार, वार्ड नौ के पार्षद प्रतिनिधि पवन कुमार बिट्टू, राहुल कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें