जागरूकता वाहन को रवाना करतीं सिविल सर्जन। आयोजक
- फोटो : doda news
यमुनानगर। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी के मेडिकल विंग एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से रविवार को एलईडी जागरूकता वैन शुरू की गई। जगाधरी की छोटी लाइन स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने वैन को रवाना किया। अभियान के तहत आगामी दिनों में यमुनानगर और जगाधरी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों पर वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अमन, दलवीर समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद