फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सहारनपुर हाईवे पर मटर से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर हाईवे पर कलानौर पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह मटर से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक पुलिसकर्मी की निजी कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पुलिस नाके पर लगे दो बैरिकेड भी टूट गए। ट्रक पलटते ही उसमें लदी मटर सड़क पर फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार ट्रक यमुनानगर नंबर का था, जिसमें मटर लोड कर पंजाब से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ले जाया जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जैसे ही ट्रक कलानौर पुलिस चौकी के पास पहुंचा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था और ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही कलानौर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और सड़क पर बिखरे मटर के कट्टों को हटवाने का काम शुरू कराया। क्रेन और मजदूरों की मदद से कुछ ही देर में मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। दोपहर के समय सड़क पर गिरे मटर को इकट्ठा कर दूसरे ट्रक में लोड किया गया और माल को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, हादसे में काफी मटर खराब हो गई। कलानौर पुलिस चौकी के प्रभारी राजीव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के बेकाबू होने से हादसा होना सामने आया है। चालक के अनुसार अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक साइड में चला गया और पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें