यमुनानगर। पुराना नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम लगभग छह बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान गोबिंदपुरी निवासी 80 वर्षीय राजरानी के रूप में हुई है। रामपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि राजरानी बाजार से पैदल लौट रही थी। जब वह संतोष अस्पताल के सामने वाली गली में जाने के लिए हाईवे को पार करने लगी। तभी लापरवाही से गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहे चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर पड़ी और ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। संवाद