प्रतापनगर। राजस्थान से टाइल्स लेकर हिमाचल प्रदेश जा रहा ट्राॅला कलेसर में लाल ढांग की चढ़ाई पर पलट गया। ट्रॉला पलटने से टाइल्स के बॉक्स सड़क पर बिखर गए। इससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। जाम लगने से दोनों वाहनों की कतार लग गई और लोगों को परेशान होना पड़ा। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। ट्रॉला पलटने से हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा व उत्तरप्रदेश से आने जाने वाले राहगीर फंस गए। वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो हाइड्रा मशीन से रास्ता साफ करवाया। संवाद