यमुनानगर। शहर के तीर्थनगर स्थित भारती क्लिनिक में घुसकर एक युवक ने 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोप तीर्थ नगर निवासी सोनू पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तीर्थ नगर निवासी डॉ. राकेश अंगरिश ने बताया कि उसका तीर्थ नगर में ही भारती क्लिनिक है। वीरवार दोपहर करीब एक बजे वह क्लिनिक पर मरीजों की जांच कर रहा था। इस दौरान तीर्थ नगर निवासी सोनू आया और चुपके से गल्ले से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद