संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी-अंबाला मार्ग पर कैल गांव से आगे सरस्वती शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खराब हो गई। ट्राली सड़क के बीच में खड़ी होने से मार्ग पर जाम लग गया। इसे कई घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। जहां पर ट्राली खड़ी थी वहां पर से वन-वे करके वाहन चालक निकले। सुबह से दोपहर तीन बजे तक सड़क पर ऐसे ही यातायात प्रभावित रहा।
लोगों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली सुबह के समय खराब हुई, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के बीच में ट्राली खड़ी होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हो गए कि मौके से वाहनों को वन-वे करके निकाला गया। सुबह से लेकर दोपहर करीब तीन बजे तक इसी तरह यातायात प्रभावित रहा और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
वहां से गुजर रहे वाहन चालक दीपक ने बताया कि शुगर मिल में गन्ना लेकर जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों की चौड़ाई और लंबाई काफी अधिक होती है। जब ये ट्रालियां सड़क पर चलती हैं तो पीछे से आने वाले वाहनों को ओवरटेक करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती।
उन्होंने मांग की कि ट्रालियों में गन्ने की मात्रा सीमित की जाए, ताकि सड़क पर यातायात सुचारु रूप से चल सके। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में गन्ना लेकर शुगर मिल जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरती हैं। इनके खराब होने या सड़क पर रुकने से आए दिन यातायात बाधित होने की समस्या सामने आती है।
कैल के पास गन्ने की ट्राली खराब होने से जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद- फोटो : भिनगा में सुबह 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा।