फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाई की कलाई पर सजा स्नेह का धागा

Sat, 29 Aug 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्नेह, आत्मीयता और अटूट बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन किया। इसके बाद भाइयों के तिलक लगाया और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार, शगुन और उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में सुबह से ही रौनक बनी रही। मिठाई की दुकानों पर घेवर, रसगुल्ले और काजू कतली की खरीदारी के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों और युवाओं में चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम का खासा क्रेज देखा गया, जिनकी दुकानों पर दिनभर बिक्री चरम पर रही। त्योहार के दिन अपनों का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई विक्रेताओं के पास ग्राहकों का हुजूम देखने को मिला। त्योहार के चलते दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें