फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

Sat, 04 Jul 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
विज्ञापन
अभय सिंह
विज्ञापन


जगाधरी। तेजली स्टेडियम में जल्द ही खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। विभाग की योजना के अनुसार तेजली खेल परिसर में पहले सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इसके साथ खेल परिसर में तीरंदाजी ग्राउंड बनेगा। यह काम एचएसआरडीसी की ओर से किया जाएगा। इंजीनियर ने मैदान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
इसके बाद एचएसआरडीसी की ओर से इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद ड्राइंग बनाई जाएगी। विभाग की ओर से इसकी अनुमति दे दी गई है और एचएसआरडीसी ने अपना काम शुरू कर दिया है। सब कुछ योजना अनुसार ठीक चला तो संभव है तीन से चार महीने में खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक और आर्चरी ग्राउंड मिल जाएगा।
विज्ञापन

यह दोनों सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा। अभी सुविधा न होने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। खिलाड़ियों को घास व मिट्टी में दौड़ना पड़ता है। इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है। चूंकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक पर प्रदर्शन करना होता है। परंतु जिले के खिलाड़ियों को इसका अभ्यास नहीं होता है, जिस कारण वे प्रति स्पर्धा में पिछड़ जाते हैं।
वर्ष 2021 में आठ लेन के 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा की गई थी। इसके डेढ़ वर्ष बाद 2023 में करीब 7.87 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया गया था। परंतु इसके बाद विभागीय कारणों से यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। वहीं, अब विभाग ने दोबारा नए सिरे से योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए अब नए सिरे से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि पांच वर्ष में महंगाई काफी बढ़ गई है। ऐसे में सिंथेटिक ट्रैक की लागत भी डेढ़ से दोगुना होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन


तेजली खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक और तीरंदाजी मैदान बनाने की योजना है। इसके लिए एचएसआरडीसी को काम दिया गया है। कारपोरेशन की ओर से इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक यह काम पूरे हो जाएंगे।- शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें