यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं याशिमा, कुमकुम, शशांक, सिद्धांत और आकाश ने अपने अभिनय के जरिए समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और इसके दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक देखने के बाद बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।इस माैके पर डॉ. सुनीता सीकरी, डॉ. महेश, डॉ. पूनम, डॉ. पूजा जैन और सहायक प्रोफेसर कमल किशोर उपस्थित रहे। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करती हैं। संवाद