फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्ड 20 में डाली जाएगी स्टॉर्म वाटर लाइन

Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के काम का शुभारंभ करते विधायक अरोड़ा व मेयर बहमनी। प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जनहित को लेकर नगर निगम की ओर हर वार्ड में गलियों, नालियों, स्टॉर्म वाटर लाइन, सामुदायिक केंद्र बनाने समेत विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 20 में 43.41 लाख रुपये की लागत से विद्यावंती स्कूल से जगाधरी वर्कशॉप रोड पर हीरा पेट्रोल पंप पुलिया तक स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व पार्षद विक्रम राणा की मौजूदगी में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम की सरकार समन्वय के साथ काम कर रही हैं, जिससे शहर का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। नगर निगम के सभी 22 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकता है। हम इस नारे को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। हर गली, हर मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, साफ-सफाई और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वार्ड 20 में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य जन-कल्याण व विकास के पथ पर एक और कदम है। जल्द ही हमारा नगर निगम क्षेत्र एक आदर्श विकसित शहर के रूप में उभरेगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर जिले में बिना भेदभाव करोड़ों रुपये का विकास कराया। बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी, बुढ़ापा पेंशन 3200 रुपये प्रतिमाह, गांवों व शहरों में 20 घंटे से 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराना है।
हर जिले में नॉन स्टॉप विकास कार्य कराना, प्रदेश में सड़कों व नेशनल हाइवे का जाल बिछाना भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। नगर निगम के हर वार्ड की हर नियमित कॉलोनी में पक्की सड़कें व गलियां, निकासी के लिए अंडरग्राउंड नालियां, पेयजल व बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन गलियों व सड़कों में कीचड़ रहता था, आज वहां पक्की सड़कें बनने से शहरवासियों की राह सुगुम हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भेदभाव की नीतियों के चलते 12 साल पहले यमुनानगर की सड़कों बदहाल थी। चंडीगढ़ जाने के लिए तीन से चार घंटे लगते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने बीते सालों में नॉन स्टॉप विकास कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें