फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोमनाथ के लिए आठ जून को रवाना होगी विशेष ट्रेन

Fri, 29 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पवित्र तीर्थ स्थल श्री सोमनाथ मंदिर प्रभास पाटन, वेरावल (गुजरात) के दर्शन करवाए जाएंगे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर, 1000 वर्ष की अखंड आस्था एवं पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी आठ जून को विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीसी प्रीति ने बताया कि यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान रहने, खाने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी। इच्छुक श्रद्धालु छह जून तक सरल हरियाणा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

पंजीकरण करवाने वाले सभी लाभार्थियों को छह जून तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अपनी सूचना देना अनिवार्य होगा, ताकि यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा सकें। आवेदन के लिए वैध फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, फिटनेस प्रमाण पत्र तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा अनिवार्य है। आवेदक का हरियाणा निवासी होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें