यमुनानगर। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। पुलिस ने एक तस्कर को काबू किया है। जिसके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एंटी नोरकोटिक्स सेल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि गांव ऊंचा चंदना के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। आरोपी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम ने संदिग्ध युवक को काबू किया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 34 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक की पहचान गांव ऊंचा चंदना निवासी सुखविंद्र सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना छप्पर में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
=