फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया

Fri, 30 May 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग ने मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना के सैंपल लेने के लिए कर्मचारी तैनात कर दिया गया है। अस्पताल की जिला आणविक प्रयोगशाला में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं जिला अस्पताल में ही छह बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। इसमें कोरोना के संदिग्ध मरीजों को अन्य लोगों से अलग रखते हुए उनका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कोरोना संक्रमित हुई जिले की महिला के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिवार से उसके बेटे, पुत्रवधू और छोटे बच्चे के सैंपल लिए थे। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं संक्रमित महिला के बाद जिले में कोरोना का कोई नया केस भी नहीं है। संक्रमित महिला का उपचार मोहाली के ही अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत में पहले से सुधार है।
संक्रमित महिला के साथ उनका पति डेरा ब्यास में आयोजित समागम में हिस्सा लेने के लिए साथ गए थे। वह इस वक्त पत्नी के साथ मोहाली में ही हैं। पति ही उनके संपर्क में आए थे, इसलिए मोहाली के अस्पताल में ही उनका कोरोना टेस्ट किया गया। जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। शहर में उनके परिवार में महिला का बेटा, बहू व एक छोटा बच्चा है। इसलिए इन तीनों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिया था। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें