फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर में पगड़ी फेंक युवती को सिख युवक ने बचाया

विज्ञापन
घटना की जानकारी देता निर्मल सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के तेज बहाव में डूब रही करीब 19 वर्षीय एक युवती को दो युवकों ने बचा लिया। एक युवक नहर में कूद गया, जबकि सिख युवक ने अपनी पगड़ी खोलकर नहर में फेंक दी। जिसके सहारे युवती को बाहर निकाला गया। युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि हमीदा की रहने वाली रिंकी नहर में कैसे गिरी।
विज्ञापन


युवती को बचाने के लिए अपनी पगड़ी नहर में फेंकने वाले युवक निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह हमीदा हेड के पास बैठा थआ। उसी दौरान उसकी नजर नहर में डूब रही एक युवती पर पड़ी। यह देखकर पास खड़े एक अन्य युवक ने नहर में छलांग लगा दी। उसने तत्काल अपनी पगड़ी खोली और नहर में फेंक दी। थोड़ी देर में ही नहर में कूदा व्यक्ति पगड़ी के सहारे युवती को लेकर बाहर आ गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें