फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में कुख्यात नौनी गैंग का शूटर गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
घायल अवस्था में गिरफ्तार शूटर को उपचार के लिए ले जाती पुलिस। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के थाना छप्पर क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और कुख्यात नौनी गैंग से जुड़े शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। गांव स्यालवा के पास मुस्तफाबाद इलाके में अपराध शाखा और बदमाश के बीच हुई इस मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की, जबकि जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के दौरान वह भागने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोपी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां पर पता चला कि उसकी दोनों टांगों में फ्रेक्चर है। पूछताछ में आरोपी की पहचान जगाधरी के खेड़ा मोहल्ला निवासी अरुण के तौर पर हुई। उस पर पहले भी कई केस दर्ज हैं और इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि नौनी गैंग से जुड़ा एक बदमाश थाना छप्पर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
अपराध शाखा की टीम ने तुरंत मुस्तफाबाद इलाके में गांव स्यालवा के पास घेराबंदी शुरू की। जैसे ही पुलिस टीम ने संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया तो खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। बदमाश मौके से फरार होने के लिए पास बने अंडरपास की दीवार फांदने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में वह नीचे गिर गया।
गिरने के बाद वह दोबारा नहीं उठ सका।
घायल अवस्था में ही पुलिस ने उसे काबू में ले लिया और ट्रामा सेंटर पहुंचाया। आरोपी अरुण कुख्यात नौनी गैंग का सक्रिय शूटर है और गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई करता है। सूचना पाते ही थाना छप्पर एसएचओ वेदपाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर तलाशी अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वेदपाल का कहना है कि बदमाश किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, इसका खुलासा पूछताछ के बाद होगा। फिलहाल उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उससे पूछताछ की जाएगी। मामले मेैं कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें