फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सदन की बैठक में एलईडी लाइटों पर पार्षद व एक्सईएन के बीच नोकझोंक

Fri, 17 Jul 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक में अपनी बात रखते पार्षद विक्रम राणा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में लगाई जा रही एलईडी लाइटों घटिया क्वालिटी होने और तीन तरह का का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने मंगलवार को जिमखाना क्लब में हुई निगम सदन की बैठक में हंगामा किया। वार्ड सात के पार्षद प्रियांक शर्मा व नगर निगम के एक्सईएन मंदेव के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। पार्षदों ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की।
सदन में पार्षद शर्मा ने एक्सईएन से पूछा कि कौन से एरिया में कितने एमएम का तार लगेगा। एक्सईएन ने कहा कि वह रिकॉर्ड देख कर बताएंगे। इतना सुनते ही पार्षद तैश में आ गए और उनको कहा कि हम इतने खाली भी नहीं हैं जो यहां बैठे हैं। अपने काम छोड़ कर लोगों की आवाज उठाने के लिए यहां पर आए हैं। आपको मीटिंग में रिकॉर्ड के साथ आना चाहिए था। प्रियांक शर्मा ने सदन में उन तारों के टुकड़े भी दिखाए जो लाइटों में लगाए जा रहे हैं। पार्षदों ने लापरवाह अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में हुई नगर निगम सदन की साधारण बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की उपस्थिति में 42 प्रस्ताव पास किए गए। बैठक का संचालन अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने किया। नगर निगम सदन की बैठक में वीरवार को शहर की सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं करने का मुद्दा भी जोरशोर से गरमाया। पार्षदों ने कहा कि कई सड़कें तो ऐसी हैं जहां रेहड़ियों की वजह से एक बाइक तक नहीं निकल पाती।
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि इस काम में पार्षद भी सहयोग करें। तभी पार्षद प्रियांक शर्मा ने कहा कि इस काम को ज्यादा लंबा न खींचे। पार्षद भी रेहड़ियां शिफ्ट करने में इसी साल सहयोग करेंगे। अगले साल चुनाव में उन्हें लोगों से वोट भी लेने हैं। आयुक्त रेहड़ियां शिफ्ट करने के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक व पार्षद प्रियांक शर्मा की कमेटी का गठन किया।
निगम की जमीन पर अवैध निर्माण कर खोल दिया ठेका
चांदपुर बाईपास के पास बनाई गई ऑटो मार्केट के पास नगर निगम की जमीन पर किसी ने अवैध निर्माण करके वहां शराब का ठेका खोल दिया। वार्ड के पार्षद ने आयुक्त को बताया कि 25 जुलाई 2025 को इस बारे में स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय में एक शिकायत भी की थी। अब ठेके की वजह से सड़क पर जाम लग रहा है। आयुक्त ने जेई प्रशांत राणा से इस बारे पूछा। जेई ने कहा कि इस मामले में नोटिस दिया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह में यह ठेका नगर निगम की जमीन से हट जाना चाहिए।
विज्ञापन

नालों की सफाई के लिए की सराहना
इस बार नगर निगम के नालों की सफाई पूरे साल के लिए करवाई जा रही है। आयुक्त महाबीर प्रसाद ने पार्षदों को बताया कि इस बार नालों के ऊपर किए गए अवैध कब्जों व स्लैब को भी तोड़ दिया गया। यही वजह है कि इस बार पहली बारिश में कुछ जगहों पर जलभराव हुआ भी, लेकिन पानी ठहरा नहीं, बल्कि बहता रहा। इस परपार्षदों ने मेयर सुमन बहमनी व आयुक्त महाबीर प्रसाद के लिए तालियां भी बजाई। वहीं 1996 में तकनीकी त्रुटि के चलते अवैध हुई 76 कॉलोनियों के नियमित करने पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मेयर सुमन बहमनी समेत अधिकारियों की सराहना की।

नगर निगम सदन की बैठक में अपनी बात रखते पार्षद विक्रम राणा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें